*👉🏻 सुक्खा काहलवां हत्याकांड में शामिल एक और नामी गैंगस्टर चढ़ा पुलिस के हत्थे*


जालंधर-(प्रदीप भल्ला)-देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब खन्ना पुलिस ने सुक्खा काहलवां हत्याकांड के एक और नामी गैंगस्टर तीरथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उक्त गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया का साथी था। तीरथ सिंह के पास से पुलिस को एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद हुए। आईजी अर्पित शुक्ला ने बताया कि लुधियाना रेंज के डीआईजी गुरशरण सिंह संधू और खन्ना के एसएसपी नवजोत सिंह माहल को गुप्त सूचना मिली थी कुख्यात गैंगस्टर तीरथ सिंह खन्ना की तरफ आ रहा है। इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने चंडीगढ़ खन्ना हाईवे पर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान एक इंडिका गाड़ी को रोका गया तो उसमें से एक व्यक्ति भागने लगा। उसका पीछा कर काबू किया गया तो उसकी पहचान तीरथ सिंह के रूप में हुई। तीरथ सिंह के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित नाभा जेल ब्रेक कांड के आरोपी पिंदा को पुलिस कस्टडी से छुड़वाने का भी मामला दर्ज है। पुलिस तीरथ सिंह के खन्ना में आने के कारण का पता लगाने का प्रयास करेगी।

