*👉🏻 करियाना स्टोर में आग लगने से सामान जलकर राख*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)- देर रात माई हीरां गेट में स्थित एक करियाना स्टोर में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार अमित करियाना स्टोर में रात 11:30 पर आग लग गई। आस पड़ोस के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को इसके बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। दुकान मालिक मौके पर नहीं थे जिससे आग लगने के कारणों का और कितना नुकसान हुआ है उसका पता नहीं चल पाया।

