*👉🏻 रस्ता मोहल्ला में पुलिस की रेड, अवैध शराब बरामद, एक व्यक्ति राउंडअप* *👉🏻 रस्ता मोहल्ला की छत्ती गली में (एच) नाम का तस्कर और (च) नाम की महिला तस्कर है सक्रिय* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,28 नवंबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- थाना डिवीजन नंबर तीन के अंतर्गत आते रस्ता मोहल्ला में आज शाम पुलिस ने छापेमारी कर वहां से अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए राउंडअप भी किया है। जानकारी के अनुसार रस्ता मोहल्ला की टूटी वाली गली में पुलिस ने छापेमारी कर वहां पर स्थित एक घर में से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जाती है।
इसी सूचना पर आज पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ उक्त इलाके में छापेमारी की। गौरतलब है कि रस्ता मोहल्ला की छत्ती गली में भी अवैध शराब का कारोबार पूरे जोर पर चलता है। सूरज ढलने के साथ ही नशा तस्कर अपने स्कूटर की डिक्की में शराब की बोतलें रखकर सक्रिय हो जाते हैं और ग्राहकों की मांग के अनुसार उन्हें शराब की डिलीवरी करते हैं।
छत्ती गली में (एच) नाम का व्यक्ति और (च) नाम की महिला तस्कर सक्रिय हैं जो कि बड़े स्तर पर शराब की तस्करी करते हैं। उक्त दोनों तस्करों को शहर के एक बाहुबली कांग्रेसी नेता की छत्रछाया है। इसलिए वह खुलेआम शराब तस्करी का धंधा करते हैं। इलाका निवासियों को इनके अवैध कारोबार के बारे में पता होने के बावजूद वह डरते हैं और अपना मुंह बंद रखते हैं, क्योंकि उक्त तस्कर गुंडागर्दी करने में भी पीछे नहीं है। अगर पुलिस प्रशासन छत्ती गली में स्थित घरों की तलाशी ले तो वहां से उन्हें अवैध शराब का जखीरा बरामद हो सकता है।