*👉🏻 एसआर मोटर कम्पनी का मालिक मुकेश सेठी साथियों सहित आईपीएल मैचों पर बुक लगाता काबू*

जालंधर,15 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- कूल रोड पर स्थित एसआर मोटर कंपनी का मालिक मुकेश सेठी अपने 6 साथियों सहित आईपीएल मैचों पर बुक लगाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह
भुल्लर ने बताया कि डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह के दिशा-निर्देशों पर सीआईए-1 की टीम को सूचना मिली थी कि थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते वरियाणा अड्डा के पास कुछ लोग दो कारों में बैठ आईपीएल मैचों पर बुक लगा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी
ने वरियाणा अड्डे पर छापेमारी की तो सफेद रंग की वरना और चेरी रंग की इनोवा कार में बैठे सात व्यक्ति मैचों पर बुक लगा रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही सात आरोपियों को तीन अटैची जिनमें 18 मोबाइल सेट किए हुए थे और लैपटॉप सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि कूल रोड पर स्थित एसआर मोटर कंपनी का मालिक मुकेश कुमार उर्फ सेठी पुत्र
yu देसराज निवासी एमजीएन स्कूल वाली गली कृष्णा नगर जालंधर मुख्य आरोपी है और बाकी छह आरोपी उसके साथ इस कारोबार में साथ देते हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम अतुल कुमार उर्फ चिंटू पुत्र जतिंदर कुमार निवासी ईजी 965 मोहल्ला गोबिंदगढ़ नजदीक रेलवे स्टेशन, सुमित नैय्यर पुत्र वरिंदर नैय्यर निवासी मोहल्ला गोबिंदगढ़ नजदीक बाबा बालक नाथ मंदिर जालंधर, अरुण शर्मा उर्फ गगन पुत्र दिलीप कुमार शर्मा निवासी मधुबन कॉलोनी नजदीक काली माता मंदिर जालंधर, सुखपाल
सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी हरदेव नगर जालंधर, कीर्ति गोस्वामी पुत्र शामलाल निवासी बीटी कॉलोनी घास मंडी जालंधर और प्रिंस पुरी उर्फ प्रिंस पुत्र केवल कृष्ण निवासी मोहल्ला कृष्ण नगर जालंधर के तौर पर हुई है। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।