*👉🏻 नशीले पदार्थ सहित दो काबू*
जालंधर,1 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो व्यक्तियों को नशीले पदार्थ सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना 7 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया की सब इंस्पेक्टर मोनिका अरोड़ा ने पुलिस पार्टी सहित गुप्त सूचना के आधार पर निशान सिंह उर्फ शाना पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गढ़ा को 27 ग्राम नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। इसी तरह एएसआई बलकार सिंह ने कैंट रोड पर नाकाबंदी दौरान रवि पाल उर्फ नन्नू पुत्र तरसेम लाल निवासी आबादपुरा को 32 ग्राम नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ दौरान आरोपियों ने बताया कि वह काफी समय से नशे का कारोबार कर रहे हैं और नशा बेचते बेचते खुद भी नशा करने लग पड़े थे। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।


