24 घंटे में आंधी के साथ ओलावृष्टि के आसार, देशभर में 5 दिन मौसम खराब रहने का अलर्ट

जालंधर. मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के दौरान देशभर में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। उसके मुताबिक 11 अप्रैल तक मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरी यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में गरज-चमक के साथ आंधी चल सकती है। इस दौरान बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। मंगलवार को भी इन क्षेत्रों में कुछ ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। बुधवार को पूर्वी भारत में तेज हवा, आंधी-तूफान आने की संभावना है।
पंजाब, राजस्थान व एमपी में चढ़ा पारा…
पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और के हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा। देश के मैदानी इलाकों में उमरिया (पूर्वी मध्य प्रदेश) और वर्धा (विदर्भ) में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


