*👉🏻 देओल नगर मार्किट में बाइक सवार तीन लुटेरों ने पैदल जा रही महिला का पर्स छीना* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 02 मार्च 2021-(प्रदीप भल्ला)-देओल नगर में आज दोपहर 3:15 बजे के करीब बाइक सवार तीन लुटेरे पैदल जा रही महिला का पर्स छीन फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक एक महिला देओल नगर मार्किट से पैदल होते हुए अपने घर की तरफ जा रही थी,
तभी पीछे से आए बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने महिला का पर्स छीना और तेज गति से बाइक को भगा कर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक लुटेरे वारदात को अंजाम देकर आंखों से ओझल हो चुके थे। पीड़ित महिला के अनुसार पर्स में मोबाइल, रुपए व दस्तावेज थे। मार्किट के लोगों ने थाना भार्गव कैंप की पुलिस से मांग की है कि इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए, क्योंकि गर्मी का मौसम शुरू होने के कारण सभी लोग अपने घरों और दुकानों में अंदर ही बैठे होते हैं। जिस कारण गलियां सुनसान रहती हैं। इसी का फायदा उठा कर चोर लुटेरे खाली सड़कों पर पैदल जा रहे लोगों को अपना निशाना बना वारदात को अंजाम देते हैं।