*👉🏻 बंद की अफवाह उड़ाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई* *👉🏻 10 अप्रैल भारत बंद की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं* *👉🏻 बंद की अफवाह उड़ाना पड़ सकता है मंहगा*
जालंधर,9 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- 10 अप्रैल भारत बंद की अफवाह पूरे देश में फैल चुकी है। लेकिन इस बंद की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर भारत बंद के मैसेज फैलाये जाने के कारण आम जनता में डर बना हुआ है। इन मैसेजों के कारण लोग मीडिया संस्थानों में फोन कर भारत बंद की पुष्टि कर रहे हैं। जब इन अफवाहों के बारे में पुलिस कमिश्नर जालंधर परवीन कुमार सिन्हा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारत बंद की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं है। अगर कोई भारत बंद की अफवाह उड़ा कर लोगों को परेशान करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि वह जनता के लिए हर समय उपलब्ध है। अगर जनता को कोई परेशानी आती है तो वह सीधे उनसे मिल सकते हैं। अगर कोई सोशल मीडिया या किसी भी तरीके से गलत प्रचार या अफवाह फैलाता है तो शिकायत मिलने पर उस व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें।