*रेफरेंडम 2020 को ध्वस्त करने के लिए शिव सेना हिन्द 16 जून को दूसरे स्थापना दिवस पर खन्ना में करेगी विशाल धर्म संसद का आयोजन,उमड़ेंगे हज़ारो शिव सैनिक:- ईशान्त शर्मा* *2020 में खालिस्तान न बनने के दुख में पन्नू जैसे देशद्रोही खालिस्तानी बहायेंगे आंसू , शिव सैनिक ढोल बजाकर लड्डू बांटकर मनाएंगे जश्न : ईशान्त शर्मा*

जालन्धर,17 अप्रैल 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस न्यूज़)-शिव सेना हिन्द की एक विशेष बैठक दोआबा प्रधान मुनीश बाहरी,पंजाब उप-प्रधान मोहित वर्मा की अध्यक्षता में जालन्धर हेड आफिस में आयोजित की गई।इस बैठक में पार्टी के पंजाब अध्यक्ष ईशान्त शर्मा, विशेष तौर पर शमिल हुए। इस मौके जानकारी देते हुए ईशान्त शर्मा ने कहा कि 16 जून को शिव सेना हिन्द के दूसरे स्थापना दिवस के मौके पर दूसरी विशाल धर्म संसद खन्ना में आयोजित की जा रही है।
खालिस्तानियों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि इस संसद का मुख्य मुद्दा 2020 रेफरेंडम को पूरी तरह से ध्वस्त करना, कट्टरपंथियों द्वारा चलाई जा रही सोशल मीडिया साइट्स बेन करवानी, धार्मिक स्थलों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई करवाना, आदि होगा। शर्मा ने बताया कि 2020 रेफरेंडम को जड़ से उखाड़ने के लिए धर्म संसद के इस भव्य कार्यक्रम में देश भर के 12 राज्यों के 60 शहरों से पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि 16 जून को खन्ना को भगवामय बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में कई साधु संत भी पधारेंगे।
शर्मा ने कहा कि अब पंजाब में एक मात्र शिव सेना हिन्द पार्टी उभर कर सामने आई है जो कि बेख़ौफ़ हिंदुत्व की पताका फहरा रह कर रेफरेंडम 2020 के खिलाफ डट कर सँघर्ष कर रही है। और जिस ने अकेले ही 2020 रेफरेंडम को फ्लॉप कर के खालिस्तानियों में खलबली मचाई हुई है।
उन्होंने कहा कि इस धर्म संसद में उमड़े हज़ारों शिव सैनिकों के हृदय में जल रही हिंदुत्व की ज्वाला अब खालिस्तान मुहिम को पूरी तरह से राख कर के रख देगी। और देश के करोड़ो हिन्दू अपनी आंखों से देखेंगे कि इस धर्म संसद में बनाई गई विशेष रणनीति के तहत सँघर्ष कर के शिव सेना हिन्द कैसे खालिस्तान मुहिम रेफरेंडम 2020 को का नामोनिशान मिटाएगी।
आंतकवादी बलवंत सिंह राजोआणा पर कड़ा प्रहार करते हुए ईशान्त शर्मा ने कहा कि बब्बर खालसा आंतकी बलवंत सिंह राजोआणा समेत
पंजाब की जेलों में बंद आंतकियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाने के लिए सँघर्ष तेज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कि पंजाब में खालिस्तान सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए क्योंकि खालिस्तान समर्थक रेफरेंडम 2020 मुहिम को ऐसी आपत्तिजनक सामग्री के जरिए गति देकर पंजाब के लोगों व युवाओं को भड़का कर इस मुहिम से जोड़कर पंजाब की एकता अखंडता व अमन शांति को बिगाड़ने की साजिशे रच रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि जब तक शिव सेना हिन्द के वीर साहसी धर्म रक्षक कार्यकर्ता पंजाब में मौजूद है तब तक रेफरेंडम 2020 झूठा ख्वाब बन कर रह जायेगा।
और 2020 में खालिस्तान न बनने के दुख में पन्नू जैसे खालिस्तानी फुट फुट के रोयेंगे और शिव सैनिक ढोल बजाकर लड्डू बांटकर जश्न मनाएगी।
इस मौके मुनीश बाहरी ओर मोहित वर्मा ने कहा कि खालिस्तानियों के सामने शिव सेना हिन्द हमेशा चट्टान की तरह खड़ी है। खालिस्तानियों को खदेड़ने लिए कई हिन्दू संगठनों ने अपनी पार्टी का शिव सेना हिन्द पार्टी में विलय कर दिया।
उन्होंने कहा हमे पार्टी के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं पर गर्व है जिन्होंने हिंदुत्व की सेवा के लिए दिन रात अथक प्रयास करते हुए पार्टी के लिए कार्य किया।
उन्होंने कहा कि इन नेताओं व कार्यकर्ताओं की बदौलत ही शिव सेना हिन्द पार्टी आज बहुत बड़े रूप में फैल चुकी है।
उन्होंने कहा ये भी अपने आप में बड़ा इतिहास है कि कोई पार्टी मात्र 2 वर्ष में 12 राज्यों के 60 शहरों में स्थापित हो जाये।
इस अवसर पर सनी कलियान,रिकि लूथर, बजरंगी, सुनील कुमार ,जोंटी,सुभाष महाजन,काला बाबा ,सरोज पांडे,रिकि,मोहित कलयान आदि थे।