*👉🏻 गांव के कुंए के पास छिपाकर रखी अवैध शराब पकड़ी*
जालंधर,29 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-एक्साइज विभाग ने गांव निझरां में एक कुएं के पास छुपा कर रखी हुई 128 बोतल अवैध शराब बरामद की है। जानकारी देते हुए एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कंडा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव निझरां में तरनजीत सिंह नामक व्यक्ति ने अवैध शराब छुपा कर रखी हुई है। जहां से वह ग्राहकों को शराब की सप्लाई देता है। इसी सूचना के आधार पर एक्साइज टीम ने गांव निझरां में पड़ती पुली से आगे खेत में एक कुएं के पास छुपा कर रखी हुई 128 बोतल अवैध शराब की बरामद की। पकड़ी गई शराब में 35 बोतल नैनो, 9 बोतल रोमियो क्रेजी, 84 बोतल रॉक स्टार थी। रेड की सूचना मिलने के कारण आरोपी मौके से फरार हो गया था।

