शरारती व्यक्तियों ने दो कारों के शीशे तोड़े
जालंधर,17 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)-थाना चार के अधीन आते सुराज गंज में बीती रात शरारती व्यक्तियों ने दो कारों के शीशे तोड़ दिए। जानकारी देते हुए जे.बी.एल ऑटो डील के मालिक सुखदेव सिंह पुत्र बिहारी लाल ने बताया कि उनका लवली बेकरी के सामने ऑटो डील का काम है। रात वह अपनी कार पीबी 08-बीएस-5051 दुकान के बाहर खड़ी कर गए थे। रात 12 बजे पड़ोसियों का फोन आया कि आपकी गाड़ी का कोई शीशा तोड़ गया है। इसी तरह संजीव कुमार पुत्र मोती लाल निवासी सुराज गंज ने बताया कि रात उनकी कार पीबी 07-एएन-6588 के शीशे कोई तोड़ गया है। मौके पर पहुंच कर देखा की गाड़ी का फ्रंट शीशा टूटा हुआ था। घटना की सूचना थाना चार की पुलिस को दे दी गई है।


