*👉🏻 ड्यूटी पर तैनात पुलिस मुलाज़िमों को अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए इंग्लिश में भेजे फॉर्म सम्बंधी नहीं है जानकारी* *👉🏻 पंजाबी बोली की बजाए इंग्लिश को दी एहमियत*
जालंधर,9 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)-लोकसभा चुनावों में अपनी ड्यूटी निभाने वाले पुलिस मुलाज़िमों को अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए सरकार द्वारा एक फार्म जारी किया है। जिसे भरने के बाद उन्हें बैलट पेपर दिया जाएगा ताकि वह अपनी पसंदीदा पार्टी को वोट कर सकें। मगर जो फार्म पुलिस मुलाजिमों को दिए गए हैं वह इंग्लिश में होने के कारण उस संबंधी ज्यादातर मुलाजिमों को पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही। जिस कारण पुलिस मुलाजिम असमंजस की स्थिति में है। क्योंकि हर किसी व्यक्ति को इंग्लिश नहीं आती है। जिस कारण मुलाजिम इस फार्म को समझने में असमर्थ लग रहे हैं और दूसरे विभागों में इस फार्म को जानने के लिए फोन कर जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने भी पुलिस मुलाजिमों को इस फार्म संबंधी जागरूक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। जिस कारण पुलिस मुलाजिम असमंजस में पड़े हुए हैं। जबकि पंजाब सरकार शुरू से ही मां बोली (पंजाबी) को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के जागरूक अभियान चला रही है लेकिन वही अपने विभागों में वह इंग्लिश का इस्तेमाल कर रही है। अगर यही फार्म पंजाबी या हिंदी में होते तो उक्त मुलाजिमों को इस संबंधी असमंजस में ना पड़ना पड़ता। इसलिए जिला प्रशासन को चाहिए कि वह जल्द से जल्द कैंप लगाकर या किसी अन्य तरीके से पुलिस मुलाजिमों को इस फार्म के बारे में जानकारी दें ताकि वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।
–क्या है फॉर्म नंबर 12–

चुनावी ड्यूटी में जाने वाले पुलिस मुलाजिमों को जो फार्म नंबर 12 भेजा गया है। वो यह है कि उसे भरने के बाद मुलाजिमों को बैलट पेपर उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि वह उसमें अपनी पसंदीदा पार्टी को टिक (TIK) करके अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। इस फार्म को भरने के बाद ही उक्त मुलाजिम को बैलट पेपर मिलेगा। जिससे वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकता है।
–जिला प्रशासन ने प्रेसनोट जारी कर बताया था कैसे इस्तेमाल करें फॉर्म 12 के जरिये अपने मताधिकार का,देखें व पढ़ें प्रेसनोट–

