*👉🏻 शिवसेना, बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ दलित समाज का धरना*
जालंधर,17 अप्रैल-(हरदीप सिंह बब्बू/भल्ला)- फगवाड़ा में दलित भाईचारे और शिवसेना के बीच हुए हिंसक टकराव के बाद जालंधर में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। जालंधर के कंपनी बाग चौक में सुबह 11 बजे से दलित भाईचारे ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इस प्रदर्शन में अलग-अलग जत्थेबंदियों के नेताओं ने शिवसेना,बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। प्रदर्शनकारियों ने मांग करते हुए कहा कि शिवसेना नेताओं को जो गनमैन में दिए हुए हैं वह वापस लिए जाएं। क्योंकि यह लोग गनमैन की आड़ में लोगों पर रौब जमाते हैं। दोपहर 12:30 बजे प्रदर्शनकारियों ने कंपनी बाग चौक में शिवसेना का झंडा जलाया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दलित भाईचारे के जो लोग घायल हुए हैं उनको मुआवजा दिया जाए और उनके परिवार में से किसी एक को सरकारी नौकरी दी जाए। धरना प्रदर्शन के दौरान चंदन ग्रेवाल, राजकुमार राजू, भजनलाल चोपड़ा, रोशी दुग्गल और दलित भाईचारे के लोग मौजूद थे।
————————————————
—-पुलिस ने किया सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम—-
पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। एडीसीपी कुलवंत सिंह हीर, एसीपी समीर वर्मा, एसीपी सतिंदर चड्ढा, थाना तीन के प्रभारी विजय कुंवरपाल पुलिस बल व अर्धसैनिक बल के साथ मौजूद थे। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रेस क्लब चौक से कंपनी बाग चौक की तरफ जाती सड़क और ज्योति चौक से कंपनी बाग की ओर जाती है सड़क को बंद कर दिया गया है।


