*👉🏻 अवैध शराब सहित 2 काबू*

जालंधर,16 जनवरी 2019-(भल्ला/बब्बू)- थाना लांबड़ा की पुलिस ने अलग-अलग जगह से छापेमारी दौरान 45 बोतल अवैध शराब सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्पबाली ने बताया कि धर्मपाल उर्फ धम्मा पुत्र साधू राम निवासी भगवानपुर को वंडरलैंड मोड़ के पास से प्लास्टिक के बोरे में 11 बोतल शराब सहित काबू किया है। वहीं वरिंदर कुमार उर्फ गोल्डी पुत्र सुदर्शन कुमार निवासी लांबड़ा को उसके घर के पास बने एक मकान में 34 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया गया। आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों पर पहले भी एक्साइज एक्ट के मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।