*👉🏻 दमकल विभाग द्वारा करवाया जा रहा मेला, मेले से पहले निभाई झंडे की रस्म* *👉🏻 विशेष तौर पर पहुंचे मेयर जगदीश राज राजा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,22 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)-हर साल की तरह इस साल भी दमकल विभाग द्वारा ख्वाजा जी का मेला करवाया जा रहा है। मेले से पहले झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई। जिसमें विशेष तौर पर मेयर जगदीश राज राजा पहुंचे और उन्होंने झंडे की रस्म अदा की।
मेयर जगदीश राज राजा को दमकल विभाग के ईडीएफओ सतीश कुमार भगत द्वारा सम्मानित किया गया। दमकल विभाग के कर्मचारी सुनील दत्त, रजिंदर सहोता ने बताया कि बीती रात मेहंदी की रस्म अदा की गई थी और आज झंडा चढ़ाने की रस्म अदा करने के बाद कल मेला करवाया जाएगा। इस मेले में दमकल विभाग के सभी कर्मचारी सेवा निभाते हैं।


