*👉🏻 जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, नवांशहर और लुधियाना में आज रात 11 बजे से इंटरनेट बंद*
जालंधर,28 अप्रैल-(एजेंसी)- पंजाब के 5 शहरों में आज रात 11 बजे से इंटरनेट सेवा बंद कर दी जाएगी। गौरतलब है कि बीते दिनों फगवाड़ा में दलित समाज और जनरल समाज के बीच हुए विवाद के बाद आज फिर से एक दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। पिछले कुछ दिनों से जनरल समाज के लोगों द्वारा बंगा रोड पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसके बाद आज रात 11 बजे से जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, होशियारपुर और लुधियाना में इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी हुए हैं।



