*👉🏻 थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने 149 पेटी शराब व एक कार सहित तस्कर पकड़ा* *👉🏻 पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक*
जालंधर,20 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने 149 पेटी शराब सहित एक तस्कर को होंडा अमेज कार सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी-2 परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया की थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी एसआई मेजर सिंह की अगुवाई में एएसआई गोपाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित बावा खेल नहर पुल पर नाकाबंदी की हुई थी। तभी पुलिस पार्टी ने एक होंडा अमेज कार को शक के आधार पर रोका। जिसे विवेक शर्मा पुत्र अश्वनी शर्मा निवासी काजी मोहल्ला चला रहा था। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 16 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसने मंड क्षेत्र में एक डंप बनाया हुआ है। जिसमें उसने अवैध शराब रखी हुई है। पुलिस पार्टी ने उक्त जगह पर छापेमारी कर वहां से 133 पेटी अवैध शराब की बरामद की। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।