*👉🏻 लूटपाट करने वाले दो काबू*
जालंधर,3 मई-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टाफ ने लूटपाट करने वाले दो व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपी मछली मार्केट नजदीक बस्ती अड्डा चौक के पास लूटे हुए मोबाइल बेचने की फिराक में बाइक पर घूम रहे थे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने आरोपियों को मौके से काबू कर उनके पास से लूटे हुए दो मोबाइल बरामद कर लिए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक ठाकुर पुत्र संजीव कुमार निवासी कबीर नगर व सनी पुत्र मुख्त्यार सिंह निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रूप में हुई है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है।


