*👉🏻 एक किलो चार सौ ग्राम हेरोइन सहित एक काबू*
जालंधर,4 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना मकसूदां की पुलिस ने 1 किलो 400 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को काबू किया है। जिसके पास से जम्मू कश्मीर नंबर की एक अल्टो कार बरामद हुई है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना मकसूदां के एसआई जरनैल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित रंधावा मसंदा से गांव रायपुर रसूलपुर नाकेबंदी की हुई थी। सुबह 6:50 पर पुलिस पार्टी ने रायपुर रसूलपुर में एक सफेद रंग की जम्मू कश्मीर नंबर की अल्टो कार को देखा। ड्राइवर पुलिस पार्टी को देख गाड़ी को रोक उसका शीशा साफ करने लग पड़ा। शक होने पर पुलिस पार्टी ने ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रभजोत सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी चक मूसा थाना आर एस पुरा जम्मू बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 1 किलो 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।


