*👉🏻 अब पब्लिक बनेगी ट्रैफिक पुलिस की आंख और कान, पब्लिक के लिए जारी किया व्हाट्सएप्प नंबर*

जालंधर,3 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- अब आम जनता ट्रैफिक पुलिस की आंख और कान बनने का काम करेगी। कमिश्नरेट पुलिस ने ट्रैफिक समस्या सम्बंधी, ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार लाने और ट्रैफिक सम्बंधी शिकायत और सुझाव जानने के लिए एक व्हाट्सएप्प नंबर जारी किया है। इस नंबर 62395-10169 पर आम जनता ट्रैफिक संबंधी कोई भी सुझाव दे सकती है या ट्रैफिक सम्बंधी आने वाली समस्या या ट्रैफिक कर्मियों के दुर्व्यवहार और ड्यूटी में कोताही बरती जाने की फोटो या वीडियो भी अपलोड कर सकता है, जो सीधे उच्च अधिकारियों के पास पहुंचेगी। एडीसीपी ट्रैफिक अश्वनी कुमार ने लोगों से यह भी कहा है कि इस नंबर पर कोई गलत जानकारी या कोई भड़काने वाली बात ना डाली जाए, नहीं तो जिसने ऐसा कोई गलत मैसेज डाला होगा उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस व्हाट्सएप नंबर पर सिर्फ ट्रैफिक संबंधी ही अपने सुझाव, शिकायत, फोटो या वीडियो डाली जा सकती है ताकि ट्रैफिक पुलिस उस पर अमल कर ट्रैफिक में सुधार ला सके।
