*👉🏻 मधु मक्खियों के काटने से व्यक्ति की मौत*
जालंधर,4 मई-(प्रदीप भल्ला)- मधुमक्खियों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दोआबा चौक के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ था। जिसके नजदीक मधुमक्खियों का छत्ता था। अचानक ही वहां से गुजर रहे सतपाल नामक व्यक्ति को मक्खियों ने काट लिया। मक्खियों के काटने के बाद सतपाल तड़पने लगा। आस पास खड़े लोगों ने मधुमक्खियों के डंक से निजात दिलवाने के लिए सतपाल की काफी मदद की। लेकिन अंत में सतपाल ने दम तोड़ दिया। मृतक अमृतसर का रहने वाला है और जालंधर में किराए के मकान में रह रहा था। सतपाल की मौत की खबर उसके परिजनों को अमृतसर में दे दी गई है।

