*👉🏻 वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य काबू,5 मोटरसाइकिल बरामद*

जालंधर,12 नवंबर-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- सीआईए स्टाफ ने लूटपाट और चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किए गए 5 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए एडीसीपी गुरमेल सिंह ने बताया कि एसीपी मनिंदर सिंह के दिशा निर्देशों पर सीआईए स्टाफ के प्रभारी अजय सिंह को सूचना मिली थी कि लूटपाट और चोरियां करने वाले गिरोह के सदस्य पटेल चौक नजदीक मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने पटेल चौक से 4 व्यक्तियों को काबू कर लिया। जिन की निशानदेही पर चोरी किए गए 5 मोटरसाइकिल बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय कुमार पुत्र सुखदेव राज निवासी गांव कंगनीवाल थाना पतारा जालंधर, जसमीन मोहम्मद उर्फ बंटी पुत्र मशूक अली निवासी गांव कंगनीवाल थाना पतारा जालंधर, परविंदर कुमार उर्फ रवि पुत्र तरसेम लाल निवासी गांव चूहड़वाली थाना आदमपुर जालंधर व विशाल पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव चूहड़वाली थाना आदमपुर जालंधर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एमबीडी मॉल पीवीआर, जंडू सिंघा रोड, पुलिस लाइन व शहर के अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

