*👉🏻 सीआईए ने प्रतिबंधित दवाइयों सहित वेल्डर किया काबू*
जालंधर,15 मई-(ज्ञान सिंह)-नशा बेचने वालों पर सख्ती करते हुए कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टॉफ ने नशीली गोलियों और कैप्सूल के साथ एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अजय सिंह बताया कि पुलिस पार्टी ने साईं दास स्कूल की ग्राउंड के पास से एक व्यक्ति को गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया। जिसके पास से 1440 नशीली गोलियां और 2256 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान विक्रम उर्फ विक्की निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है। आरोपी वेल्डिंग का काम करता है जिसकी आड़ में आरोपी प्रतिबंधित दवाइयां भी सप्लाई करता था। आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है
