इंटरनेट कैफे की आड़ में चल रहा रंगरलियों का अड्डा



जालंधर,17 मई-(प्रदीप भल्ला)-शहर के बीचोबीच एक प्रमुख चौक के पास स्थित एक बिल्डिंग में इंटरनेट कैफे की आड़ में रंगरलियों का अड्डा चल रहा है। यह बिल्डिंग पहले भी गलत कामों के कारण चर्चा में रही है। इस बिल्डिंग में कितनी ही दुकानें,ऑफिस बने हुए हैं और एक होटल भी है। जो शुरू से ही चर्चा में रहा है। इसी बिल्डिंग में जुआ,मैचों पर बुक और कई तरह के नाजायज़ कारोबार चलते हैं। लेकिन इस बार इस बिल्डिंग में एक इंटरनेट कैफे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कैफे में नौजवान लड़के लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है। नौजवान युवक-युवतियां यहां पर काम के बहाने आते है और रंगरलियां मना निकल जाते हैं। ऐसा नहीं है कि कैफे मालिक को इसका पता नहीं है। यह सब कैफे मालिक की मर्जी से ही होता है। कैफे मालिक लड़के लड़कियों से एक घँटा बैठने की एवज में 250 रुपये वसूलता है। कैफे में सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम तक लड़के-लड़कियों का जमावड़ा रहता है। बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर जिम के बिल्कुल सामने स्थित इस कैफे में स्कूल,कालेज के लड़के-लड़कियां घँटों बैठे रहते हैं और अपने प्यार की आग बुझाते हैं।
——————————————-
—कुछ साल पहले भी इस बिल्डिंग में स्थित इंटरनेट कैफे में हुई थी रेड–
कुछ साल पहले भी इसी बिल्डिंग में एक इंटरनेट कैफे था। जिसमें कैबिन बने हुए थे। जहां पर लड़के लड़कियां देह सुख प्राप्त करने के लिए आते थे। लेकिन जब पुलिस को इसके बारे में पता चला तो इस कैफे में छापेमारी कर पुलिस ने लड़के-लड़कियों को अश्लील अवस्था में काबू किया था। जिसके बाद उक्त इंटरनेट कैफे बंद हो गया था।
——————————————-
—सालों बाद फिर से शुरू हुआ वही काम–
अब फिर से कुछ सालों बाद वही धंधा शुरू हो गया है। नौजवान लड़के लड़कियां स्कूल कॉलेज जाने के बहाने घर से निकल कर सीधा इस कैफे में आते हैं और अपने प्यार को परवान चढ़ा कर चले जाते हैं।
——————————————-
—आस-पास के दुकानदारों की दुकानदारी हो रही खराब–
नाम न छापने की शर्त पर आस-पास के दुकानदारों ने बताया कि इंटरनेट कैफ़े की आड़ में गलत काम चल रहा है। जिस कारण हमारी दुकानदारी खराब हो रही है। रश होने के कारण लड़के-लड़कियां कैफे के बाहर खड़े रहते हैं और शोर करते रहते हैं। जिस कारण ग्राहक दुकान पर आने से कतराता है।
——————————————-
पुलिस प्रशासन से मांग है कि इस अवैध धंधे को बंद करवाया जाए-–
दुकानदारों ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि इंटरनेट कैफे की आड़ में चल रहे इस अवैध धंधे को बंद करवाया जाए। नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब किसी दिन इस कैफे पर कोई बड़ी घटना घटित होगी।
