*👉🏻–मामला जग्गी नान वाले की हत्या का–* *👉🏻 आरोपी भल्ला साईकल के मालिक की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित परिवार ने शव सड़क पर रख किया प्रदर्शन* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस का 👇🏻*



जालंधर, 20 नवंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- बीते दिन थाना डिवीजन नंबर तीन के अंतर्गत पड़ते प्रताप बाग के बाहर भल्ला साइकल के मालिक मनोहर भल्ला ने अपने साथियों सहित मिलकर पड़ोसी दुकानदार जग्गी नान वाले की सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी थी।
जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जग्गी नान वाले का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन में वाल्मीकन टाइगर फोर्स और फगवाड़ा गेट मार्केट एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल हुए। मृतक जग्गी के बेटे हरजोत सिंह ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वह अपने पिता का संस्कार नहीं करेंगे।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों पर मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। पुलिस आरोपियों को बचाने की फिराक में है। खबर लिखे जाने तक पीड़ित परिवार शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहा था और अभी तक पुलिस का कोई भी उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।
