*👉🏻 गंदगी से परेशान वार्ड 78 के निवासियों ने पार्षद जगदीश समराये और नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,14 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- वार्ड नंबर 78 के अंतर्गत आते रतन नगर और न्यू रतन नगर के निवासियों ने आज इलाके में फैली गंदगी से परेशान होकर पार्षद जगदीश समराये और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
इलाका निवासी राकेश,राजीव,मोहिंदर सिंह,प्रीतम कौर,सोमा,किशन कुमार,भारती ने बताया कि इलाके में सीवरेज जाम की समस्या काफी समय से थी। जिसकी शिकायत करने पर नगर निगम कर्मचारियों ने सीवरेज की सफाई तो कर दी,
लेकिन सीवरेज से निकाली गई गार को इलाके में ही फेंक दिया। बरसात होने के कारण गार गलियों में फैल चुकी है। जिस कारण पूरे इलाके में बदबू उत्पन्न हो चुकी है। बरसाती मौसम होने के कारण गंदगी और बदबू के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
कई बार इलाका पार्षद जगदीश समराये को इस समस्या के बारे में बताया लेकिन उसका कोई हल नहीं निकल पाया। जिस कारण आज मजबूरन इलाका निवासियों ने पार्षद जगदीश समराये और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इलाका निवासियों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द इस समस्या का हल ना निकला तो मजबूरन उन्हें अपना संघर्ष तेज करना पड़ेगा। जिसका जिम्मेदार इलाका पार्षद और नगर निगम प्रशासन होगा।
