*👉🏻 मामला सूर्या एंक्लेव में इंस्पेक्टर नवदीप सिंह के सांडू घर गोली चलाने का* *👉🏻 चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर लिया 1 दिन का रिमांड*

जालंधर,18 मई-(राजीव शर्मा/प्रदीप भल्ला)- बीते दिनों चार युवकों ने सूर्या एंक्लेव में थाना 8 के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह के सांडू के घर गोलियां चलाई थी। जिनमें से दो युवक पुलिस मुलाजिमों के बेटे थे और परिजनों ने चारों युवकों को पुलिस के उच्च अधिकारियों के समक्ष सरेंडर करवा दिया था। जिन्हें आज थाना रामामंडी की पुलिस ने माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। पकड़े गए युवकों की पहचान अकरम वीर सिंह, सिमरनजीत सिंह, वरुण कुमार और भावुक शर्मा के रूप में हुई है। चारों युवक दोस्त है और आईलेट्स कर रहे हैं।
