*👉🏻 रिक्शा सवार महिला से स्नैचिंग, पर्स छीन ले गए लुटेरे*
जालंधर,16 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 2 के अंतर्गत आते फुटबॉल चौक नजदीक दो लुटेरे रिक्शा सवार महिला का पर्स छीन फरार हो गए। जानकारी देते हुए पीड़ित महिला शशी सेठी पत्नी पुरुषोत्तम सेठी निवासी मोहल्ला कोट बस्ती गुजां ने बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में चिकचिक चौक की तरफ जा रही थी। जैसे ही फुटबॉल चौक के पास पहुंची तो पीछे से बाइक सवार दो लुटेरे आए। जिन्होंने उनके हाथ में पकड़ा हुआ पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में ₹5000 की नकदी, 1 जोड़ी सोने के टॉप्स, मोबाइल फोन व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
