*👉🏻 थाना मकसूदां बम कांड के आरोपियों का रिमांड बढ़ा*
जालंधर,17 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)- मकसूदां थाना बम कांड के दोनों आरोपियों को आज माननीय जेएमआईसी गगनदीप सिंह की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को चार दिन के लिए पुलिस रिमांड का हुक्म सुनाया है। गौरतलब है कि थाना मकसूदां में हुए लड़ीवार चार बम धमाकों के आरोपियों शाहिद कयूम व फैज़ल बशीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें पहले भी पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आज रिमांड की अवधि खत्म होने पर आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश किया गया। जहां पर दोनों आरोपियों का चार दिन का पुलिस रिमांड बढ़ाया गया है।
