*👉🏻 होटल स्काईलार्क के अवैध कब्जे पर चली डिच* *👉🏻 खुद कब्ज़ा हटाने के लिए मांगा तीन दिन का समय*

जालंधर,11 जून-(प्रदीप भल्ला)-सिविल लाइन वेलफेयर सोसायटी द्वारा होटल स्काईलार्क प्रबंधन पर सरकारी जमीन पर कब्ज़ा किये जाने को लेकर हाईकोर्ट में केस किया हुआ था। ये केस साल 2016 से चल रहा था। जिसका फैसला वेलफेयर सोसायटी के पक्ष में हुआ। जिसके बाद हाइकोर्ट के फैसले की प्रति लेकर नगर निगम की टीम होटल स्काईलार्क द्वारा किये गए अवैध कब्जे को गिराने के लिए पहुंची। पुलिस फोर्स के साथ निगम अधिकारियों ने सरकारी जमीन पर किये गए अवैध कब्जे पर डिच चला दी। पुलिस ने किसी भी तरह के विरोध से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। वेलफेयर सोसायटी के अनुसार होटल प्रबंधन ने सरकारी जगह पर कब्ज़ा कर गेट लगा लिया था और किसी भी तरह के समारोह के लिए वह उक्त जगह का इस्तेमाल करते थे। केस हारने के बाद आज जब निगम टीम ने कब्जा गिराना शुरू किया तो होटल प्रबन्ध(मालिक इक़बाल सिंह) ने निगम अधिकारियों से खुद कब्ज़ा हटाने की बात कह कर तीन दिन का समय मांगा। लेकिन निगम टीम ने इससे पहले ही कब्ज़े वाली जगह पर लगाए हुए गेट हटवा दिए थे। कार्रवाई के दौरान एसटीपी परमपाल सिंह, एमटीपी मेहरबान सिंह, एटीपी लखबीर सिंह, बलविंदर सिंह, नरेश मेहता, इंस्पेक्टर रुपिंदर सिंह टिवाणा, निर्मजीत वर्मा, दिनेश जोशी, नवजोत दुग्गल, अरुण खन्ना, प्रेम गिल, अजीत शर्मा, जीतपाल जोशी, थाना तीन के प्रभारी विजय पाल, थाना चार के प्रभारी प्रेम कुमार सहित पुलिस पार्टी मौजूद थी।

