*👉🏻 मामला शशि शर्मा पर हमले का : डॉ. वालिया के तोड़फोड़ करने के बाद विजय धर्मा ने किया था पुलिस को फोन* *👉🏻 दावा, मैंने बुलाई थी पुलिस, मेरे फोन में मौजूद है कंट्रोल रूम के नंबर की डिटेल,चेक करे पुलिस*
जालंधर,1 दिसम्बर-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-बीते दिनों ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट के चेयरमैन शशि शर्मा व उनके वकील बेटे सन्नी शर्मा पर हुए हमले के मामले में मोता सिंह नगर मार्किट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक पत्रकारवार्ता की। जिसमें मार्किट के दुकानदार विजय कुमार धर्मा ने बताया कि उनकी दुकान का मामला अदालत में चल रहा है। जिसके बावजूद डॉ. वालिया ने अपने साथियों के साथ आकर उनकी दुकान में तोड़फोड़ की। जिस कारण उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस से मदद मांगी। मामला अदालत में होने के चलते जब वालिया को अदालत का स्टे आर्डर दिखाया तो उसके बाद शशि शर्मा ने दोनों पक्षों में राजीनामा करवा दिया। जिसके कुछ समय बाद ही शशि शर्मा व उनके बेटे को जान से मारने की कोशिश की गई। जब विजय कुमार से पूछा गया कि कल डीसीपी की कॉन्फ्रेंस में सवाल उठाया गया था कि वालिया ने पुलिस को शिकायत दी थी कि शशि शर्मा ने उन्हें बंधक बनाया था। इस सवाल के जवाब में विजय कुमार धर्मा ने कहा कि तोड़फोड़ तो मेरी दुकान पर हुई थी और पुलिस को भी मैंने ही बुलाया था तो वालिया को बंधक कब बना लिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि वह कई सालों से उस मार्किट में काम कर रहे है और आज तक शशि शर्मा का किसी से विवाद नहीं हुआ। उल्टा उन्होंने मार्किट के लोगों के कई बार मामले सुलझाए हैं। एसोसिएशन के सदस्यों ने डीजीपी व पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

