*👉🏻 पुलिस थाने में लगी आग* *👉🏻 ज़ब्त की गई गाड़ियां जलकर हुई राख*
जालंधर,11 जून-(ज्ञान सिंह)- रविवार रात 1 बजे थाना भोगपुर में आग लग गई। जिस कारण पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली भोगपुर थाना में आग लग गई है। जब मौके पर जाकर देखा तो थाने में जो गाड़ियां ज़ब्त की हुई थी आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था। दमकल कर्मियों ने तुरंत ही आग बुझाना शुरू कर दिया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक 4 गाड़ियां जलकर राख हो चुकी थी। आग किस कारण लगी है उसका पता लगाया जा रहा है।
