भारत में है दुनिया का सबसे लंबा पुलिसवाला, इन्हें देखकर ही बदमाशों की पतलून गीली हो जाती है
अगर आप सोच रहे हैं कि पंजाब पुलिस में कई साल नौकरी कर चुके खली भारत के सबसे लंबे पुलिस वाले हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं। अमृतसर में पैदा हुए जगदीप सिंह सिर्फ भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे लंबे पुलिसवाले हैं।
जगदीप की लंबाई 7 फुट 6 इंच है और वो पिछले 18 सालों से पंजाब पुलिस में काम कर रहे हैं। पंजाब पुलिस में उनका रुतबा किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। जगदीप 19 नंबर का जूता पहनते हैं और उनका वजन 190 किलो है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जगदीप का कद दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली से भी पांच इंच ज्यादा है।जब भी जगदीप घर से बाहर निकलते हैं तो लोग उनके साथ सेल्फी लिए बिना रह नहीं पाते। अपने कद-काठी के कारण उन्हें स्पेशल यूनिफॉर्म तैयार करवानी पड़ती है। पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) में काम करने वाले जगदीप को दुनिया का सबसे लंबा पुलिसमैन बनने पर गर्व है। उनसे पहले यह खिताब हरियाणा के सात फुट 4 इंच लंबे राजेश के पास था।
नहीं मिलते कपड़े : 35 साल के जगदीप कहते हैं, मुझे सबसे लंबा पुलिस वाला होने पर गर्व है लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ दिक्कतें भी आती हैं। मैं अपने साइज के कपड़े मार्केट से खरीद नहीं पाता हूं। जब भी कहीं बाहर जाता हूं तो बेड पर सोने और बाथरूम इस्तेमाल करने में परेशानी होती है। मुझे याद है जब मेरी शादी की बात चल रही थी तो लड़की ढूंढने में काफी परेशानी हुई, मगर मुझे मेरी लाइफ पार्टनर मिल ही गई जो पांच फुट 11 इंच लंबी है।
जगदीप की पत्नी सुखबीर कहती हैं, मुझे यह जानकर काफी अच्छा लगता है कि मेरे पति सबसे लंबे पुलिसवाले हैं। जहां भी मैं उनके साथ जाती हूं, हमें सेलिब्रिटी की तरह ट्रीट किया जाता है। उनकी मां गुरशिंदर की मानें तो जगदीप जन्म से ही दूसरों से अलग थे। कई लोग उसका मजाक भी उड़ाते थे लेकिन उसने कभी बुरा नहीं मनाया बल्कि अपने लंबे कद से वह काफी खुश है और उसकी खुशी में हमारी खुशी है।