*👉🏻 एक्टिवा सवार तीन संदिग्धों के कारण लाल नगर में दहशत* *👉🏻 बच्चे के पिता को शक था कि अपनी मां के साथ स्कूल वैन का इंतजार कर रहे 6 साल के बेटे को उठाने की कोशिश में लग रहे थे संदिग्ध* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस. इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,8 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर छह के अंतर्गत आते लाल नगर में सुबह स्कूल वैन का इंतजार कर रहे 6 साल के बच्चे को उठाने की कोशिश में घूम रहे एक्टिवा सवार तीन संदिग्ध युवकों ने इलाके में दहशत फैला दी।
जानकारी देते हुए बच्चे के पिता मोहित भाटिया ने बताया कि उनकी पत्नी सुबह अपने 6 साल के बेटे को स्कूल वैन में बिठाने के लिए लाल नगर टी-प्वाइंट के पास खड़ी थी। तभी सामने से एक्टिवा पर सवार तीन नकाबपोश रुके। उनमें से एक नकाबपोश एक्टिवा से उतरा और बच्चे की तरफ आने लगा। बच्चे की माता को शक हुआ तो उसने अपने बेटे की बाजू को पकड़ लिया। तभी स्कूल वैन आ गई और महिला ने अपने बेटे को स्कूल वैन में बिठा दिया।
बच्चे को स्कूल वैन में जाता देख तीनों नकाबपोश एक्टिवा पर सवार होकर दूसरी तरफ तेजी से निकल गए। जिसके बाद महिला ने पूरी घटना के बारे में अपने पति को बताया। जिसके बाद मोहित भाटिया ने अपने घर और इलाके में लगे सीसीटीवी चेक किए तो उसमें तीनों संदिग्ध आ गए। मोहित भाटिया ने घटना की शिकायत थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


