*👉🏻 पनबस कॉन्ट्रैक्ट यूनियन ने लगाया धरना* *👉🏻 क्या वजह रही धरने की,पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,25 जून-(प्रदीप भल्ला)- रोडवेज 1 व 2 कॉन्ट्रैक्ट यूनियन की तरफ से सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक बस स्टैंड के मेन गेट पर धरना लगाया गया। यूनियन के सभी सदस्य एक दिन की टोकन हड़ताल पर रहे। जिसमें जालंधर 1 और 2 के सभी पनबस वर्कर शामिल हुए। सभी सदस्यों ने बस स्टैंड डिपो के गेट नंबर 1 और 2 के बाहर रोष प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए उप चेयरमैन स. नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सरकार ने चुनावों से पहले जो वायदे किए थे उनसे वह मुकर गई है और मुलाजिमों की मांगों को लागू नहीं कर रही है। मांगों के बारे में बताते हुए नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला था बराबर काम बराबर तनख्वाह वह लागू करवाया जाए और जो मांगे सरकार ने मानी थी जैसे ठेकेदार को बाहर कर पनबस मुलाजिमों को महकमे में मर्ज किया जाए, 3 साल पुराने वर्करों को रेगुलर किया जाए और मुलाजिमों पर जो नाजायज कंडीशन लगाई गई है उन्हें खत्म किया जाए। ये मांगे पूरी की जाए। नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शाहकोट चुनाव के दौरान सरकार ने कहा था कि उनकी मांगों को चुनाव के बाद तुरंत लागू कर दिया जाएगा लेकिन अब सरकार उनकी बात भी नहीं सुन रही।प्रदर्शनकारियों में बलविंदर सिंह, विक्रमजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, निर्मल सिंह, जसवंत सिंह, सतपाल सिंह, हरजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह सहित समूह मुलाजिम शामिल थे।


