*👉🏻 हैडलाइन एक्सप्रेस समाचार पत्र की तरफ से प्रतिभा सम्मान समारोह 16 दिसम्बर को*
नालन्दा,11 दिसम्बर-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हैडलाइन एक्सप्रेस समाचार पत्र की तरफ से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सरस्वती भवन,राजगीर (नालन्दा) में 16 दिसम्बर 2018 को सुबह 11 बजे समारोह आरम्भ होगा। प्रतिभा सम्मान समारोह-2018 में हैडलाइन एक्सप्रेस समाचार पत्र की तरफ से साहित्य,शिक्षा,पत्रकारिता,कला,समाजसेवा,चिकित्सा और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह का उद्घाटन श्रीमती रीना यादव (विधान पार्षद नालन्दा) और मुख्य अतिथि श्री बिहारी भईया (लेखक सह निदेशक बी एंड सी अकादमी पटना) होंगें।
