*👉🏻 फैक्ट्री में आग, लाखों का नुकसान*

जालंधर,15 जून-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नं-1 के अंतर्गत पड़ते सोढल रोड इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अमरनाथ महाजन एंड संस् स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के मालिक योगेंद्र महाजन के पुत्र आशीष महाजन ने बताया कि उन्हें सुबह 7:30 बजे सिक्योरिटी गार्ड का फोन आया कि फैक्ट्री में आग लग गई है। जब फैक्ट्री पहुंच कर देखा तो फैक्ट्री के सिलाई यूनिट में आग लगी हुई थी। जिस कारण चार जापानी सिलाई मशीनों के इलावा दूसरी मशीनें व सामान जलकर राख हो गया था। आग लगने की सूचना तुरंत ही दमकल विभाग को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बीस लाख के करीब का सामान जल चुका था। आग लगने का कारण शार्ट सर्कट बताया जा रहा है।
