*👉🏻 पैदल जा रही महिला का पर्स झपट ले गए लुटेरे*
जालंधर,25 जून-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 4 के अंतर्गत पड़ती नकोदर रोड पर ज्योति चौक के नजदीक बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला का पर्स झपट लिया। जानकारी देते हुए पीड़ित महिला सिंपल निवासी साहिबजादा अजीत सिंह नगर ने बताया कि वह लाल रतन सिनेमा के पास एक अस्पताल में काम करती है। किसी काम के सिलसिले में वह पैदल ही ज्योति चौक की तरफ जा रही थी कि पीछे से बाइक सवार दो लुटेरे आए। जिन्होंने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। पास आते ही उनमें से एक ने पर्स को झपट लिया और फरार हो गए। पर्स में 32 सौ की नकदी एटीएम कार्ड व मोबाइल फोन था। घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। गौरतलब है कि ज्योति चौक के आसपास पहले भी कई बार छीना-झपटी की वारदातें हो चुकी हैं। क्योंकि इस इलाके में इतनी गलियां पड़ती है कि कोई भी लुटेरा वारदात को अंजाम देकर किसी भी गली में से निकल कर फरार हो जाता है। लोगों ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि वह इस इलाके गश्त बढ़ाएं ताकि वारदातों पर रोक लगाई जा सके।



