*👉🏻 बेखौफ लुटेरे* *👉🏻 बाइक सवार लुटेरों ने रिक्शा सवार महिलाओं से पर्स लूटा*

जालंधर,30 जून-(प्रदीप भल्ला)- चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह अब सरेआम बीच चौराहे में ही लूट की वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। थाना डिवीजन नंबर 4 के अंतर्गत पड़ते गुरु नानक मिशन चौक के पास रिक्शा पर जा रही दो महिलाओं से बाइक सवार तीन लुटेरों ने पर्स छीन लिया और फरार हो गए। जानकारी देते हुए रितिका डोगरा पुत्री अनिल डोगरा निवासी मखदूमपुरा ने बताया कि वह अपनी चाची सुमन डोगरा के साथ मिशन चौक के पास स्थित एक शॉपिंग मॉल से शॉपिंग करके रिक्शा पर अपने घर मखदूमपुरा जा रही थी। जैसे ही वह गुरु नानक मिशन चौक के पास पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर सवार तीन लुटेरे आए और उनके हाथ में पकड़ा हुआ पर्स छीन फरार हो गए। पर्स में ₹14,000 की नकदी, दो मोबाइल फोन व जरूरी दस्तावेज थे। घटना की सूचना तुरंत थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। गौरतलब है कि जहां पर लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है,उससे कुछ ही कदम की दूरी पर पुलिस का नाका भी लगा हुआ था। लेकिन फिर भी लुटेरे वारदात को अंजाम दे आराम से निकल गए।

