*👉🏻 ट्राली चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, सवारियां घायल* *👉🏻 पढ़ें खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,25 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 5 के अंतर्गत आते बाबू जगजीवन राम चौक में एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली चालक ऑटो को काफी दूर तक घसीटते हुआ ले गया। जिस कारण ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार 5-6 सवारियां घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक खुरला किंगरा से सवारियां बैठाकर ऑटो चालक बाबा स्किन की फैक्ट्री में छोड़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह बाबू जगजीवन राम चौक के पास पहुंचा तो एक ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी और ऑटो को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। लोगों ने शोर मचाया तो ट्रॉली चालक ने ट्रॉली को रोक दिया। ऑटो क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें बैठी सवारियां घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।