*👉🏻 व्हाट्सएप्प पर वॉइस मैसेज के जरिये लोगों को ठगने का निकाला तरीका* *👉🏻 पाकिस्तान के नंबर से वॉइस मैसेज भेज लाखों की लॉटरी निकलने का दे रहे लालच*

जालंधर,30 जून-(प्रदीप भल्ला)-जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी एडवांस होती जा रही है। वैसे ही ठगी के तरीके भी नए आ रहे हैं। कुछ लोगों ने ठगी मारने का एक नया तरीका निकाला है। जिसके कारण लालच में आकर लोग उसमें फंस अपने ही पैसे गंवा देंगे। आजकल लोगों को व्हाट्सएप्प पर एक पाकिस्तान के नंबर से वॉइस मैसेज आ रहा है। जिसमें एक व्यक्ति यह कहता हुआ सुनाई देता है कि वह किसी टेलीकॉम कंपनी के हेड ऑफिस से बोल रहा है और आपकी कौन बनेगा करोड़पति के जरिए 25 लाख रुपए की लॉटरी निकली है। इस मैसेज में उक्त व्यक्ति यह भी कहता है कि आपको एक बैंक मैनेजर का नंबर दिया जा रहा है। आप अपने मोबाइल में उसे फीड करके मैसेज करें। वह जैसे आपको कहता है आप उसी प्रकार करते जाएं और अपनी लॉटरी की रकम ले लें। जबकि यह एक फ्रॉड करने का तरीका है। अगर आप उस नंबर को फीड करके आगे मैसेज भेजेंगे तो आपको अपना अकाउंट नंबर देने के लिए कहा जाएगा। जिसके बाद आपके खाते से रुपए निकल जाएंगे। यह सब ठगी करने का एक तरीका निकाला गया है और कुछ नहीं जिन जिन लोगों को ऐसे वाट्सएप्प मैसेज आए हैं। वह पुलिस को शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं।
—————————————————————————————-
— पाकिस्तान के नंबर से आता है मैसेज–
ये वॉइस मैसेज पाकिस्तान के 9230742656766 नम्बर से कुछ लोगों का आया है। अगर इस नंबर पर वापस कॉल करने की कोशिश की जाती है तो नंबर बंद आता है। इस नंबर पर सिर्फ वाट्स एप के जरिए ही बात होती है। जिसमें लोग फंसकर ठगी का शिकार बन सकते हैं।

