*👉🏻 बाला साहिब के सपने साकार करने का यत्न करेगी भवानी सेना-उषा माही*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)- शिव सेना बाल ठाकरे भवानी सेना की एक बैठक रतन नगर में हुई। जिस में मुख्य रुप से भवानी सेना की पंजाब महासचिव उषा माही पहुंची। सभी सदस्यों ने उनका स्वागत फूलमालाएं पहनाकर किया। इस बैठक में उषा माही ने विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की। बैठक को संबोधित करते पंजाब महासचिव उषा माही और जिला जालंधर यूथ विंग के प्रधान सुखदेव ने कहा कि देश में चल रही कुरीतियों को दूर करना चाहिए और समाज में औरतों के प्रति बढ़ रहे अत्याचार का डटकर विरोध करना चाहिए। देश में दहेज प्रथा को बंद करना चाहिए और महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। भवानी सेना की इस बैठक में नए सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ा गया और उन्हें नियुक्ति पत्र दिए गए। जिला प्रधान रेनू, जिला उपप्रधान भारती ठाकुर, उपप्रधान सोनिया, सचिव सुनीता गुप्ता, रोहित वार्ड प्रधान, रीना रानी व अन्य सदस्यों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस मौके पर प्रधान नरिंदर सिंह वालिया, जिला प्रधान आनंद अरोड़ा, जसवीर कौर, ज्योति,मदन सिंह व भवानी सेना के सदस्य उपस्थित थे।

