*👉🏻 अपनी ही सुरक्षा नहीं कर पा रही पुलिस* *👉🏻 सेवा केंद्र को चोरों ने बनाया निशाना*
जालंधर,20 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- लोगों की सुरक्षा करना तो दूर अपने ही विभाग की सुरक्षा करने में पंजाब पुलिस नाकाम साबित हो रही है। थाना मकसूदां के अधीन आते गांव राओवाली में चोरों ने सेवा केंद्र के ताले तोड़ अंदर से सामान चुरा लिया। जानकारी देते हुए सेवा केंद्र के ऑपरेटर बलजिंदर सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह 9:30 बजे सेवा केंद्र पहुंचे तो देखा कि दरवाजे के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर सेवा केंद्र में से कंप्यूटर मॉनिटर की बैटरी, हार्ड डिस्क व अन्य सामान चुरा ले गए थे। चोरी की शिकायत जब 100 नंबर पर दी गई तो आदमपुर व मकसूदां थाना की पुलिस हदबंदी में उलझ गई। 4 घंटे बाद थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस चोरी के बाद गांव वालों में चर्चा थी कि पुलिस खुद अपनी सुरक्षा ही नहीं कर पा रही तो वह लोगों को कैसे सुरक्षा देगी।