*👉🏻 गैंगस्टर जयपाल भुल्लर बनकर धमकियां देने वाला काबू* *👉🏻 पिस्तौल,कारतूस व मोबाइल बरामद*
जालंधर,7 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर दो कि पुलिस को करनैल सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी गुप्ता कॉलोनी ने शिकायत दी कि उसे 4 जुलाई को जयपाल भुल्लर नाम के गैंगस्टर ने फोन पर धमकियां दी है कि उसका जो जमीन का विवाद है उसे वह सुलझा लें और फिरौती की मांग भी की। पहली बार तो करनैल सिंह ने इस बात पर गौर नहीं किया। लेकिन 5 जुलाई को फिर से उक्त व्यक्ति ने फोन पर धमकियां दी और रुपयों की मांग की। जिसके बाद करनैल सिंह ने थाना दो में शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत के आधार पर थाना दो की पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की पुलिस ने गुलाब देवी रोड पर स्पेशल नाकाबंदी कर उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया। व्यक्ति के पास से एक 32 बोर की पिस्टल 6 कारतूस व मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने माना कि वह करनैल सिंह को गैंगस्टर जयपाल भुल्लर बन कर जान से मारने की धमकियां दे रहा था और फिरौती की मांग भी कर रहा था। थाना दो के प्रभारी मनमोहन सिंह व स्पेशल आपरेशन यूनिट के प्रभारी नवदीप सिंह ने पकड़े गए आरोपी की पहचान युवराज सिंह पुत्र वजीर सिंह निवासी बेगेवाल जिला अमृतसर बताई। आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है।

