*👉🏻 अवैध तरीके से शराब तैयार कर रहे तस्कर पुलिस को देख भागे* *👉🏻 10 हज़ार लीटर लाहन, दो लाख मिली लीटर शराब व दो चालू भट्ठियां बरामद*
जालंधर,1 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- देहात क्षेत्र के थाना महितपुर की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो चालू भट्ठियों समेत 10,000 लीटर लाहन व दो लाख मिलीलीटर शराब बरामद की है। जबकि पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी देते हुए डीएसपी शाहकोट लखवीर सिंह ने बताया कि एएसआई बलजीत सिंह थाना महितपुर ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी सहित सतलुज दरिया के नजदीक पिंड छेहले में छापेमारी कर मौके से 10 हज़ार लीटर लाहन, दो लाख मिलीलीटर अवैध शराब व दो चालू भट्ठियां बरामद की है। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
