*👉🏻 पंजाब रोडवेज डिपो के पास से हेरोइन सहित एक काबू*
जालंधर,15 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)-स्पेशल ऑपरेशन यूनिट और थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने एक व्यक्ति को 15 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 6 के प्रभारी बेअंत जुनेजा ने बताया कि स्पेशल ऑपरेशन यूनिट और थाना छह की पुलिस पार्टी ने जालंधर के पंजाब रोडवेज डिपो नंबर 1 के पास से एक व्यक्ति को काबू किया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम सतनाम सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी गांव लाटियावाल जिला कपूरथला बताया। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।


