जारी हुआ 100 का नया नोट,होंगे ये ख़ास फीचर

भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही बाजार में 100 रु. का नया नोट जारी करने जा रहा है। इस नए नोट का रंग बैंगनी होगा। इसके साथ ही इस नोट पर गुजरात की ऐतिहासिक रानी की बाव (बावड़ी) की झलक देखने को भी मिलेगी। इस नोट का आकार पुराने 100 के नोट से छोटा व 10 के नोट से थोड़ा बड़ा होगा।
हालांकि इस नए नोट के जारी होने के बाद भी पुराने नोट बंद नहीं होंगे। इस 100 रु. के नए नोटों की छपाई बैंक नोट प्रेस देवास में शुरू कर दिया गया है। इस नोट के नए डिजाइन को मैसूर की उसी प्रिंटिंग प्रेस में दिया गया है, जहां पर 2000 के नोटों को छापे जाते हैं। इस बार नोट में कुछ बड़े बदलाव भी किए गए है। नए नोट की छपाई में सिर्फ स्वदेशी स्याही और कागज का ही उपयोग किया जा रहा है।
नए नोट के आकार के साथ वजन भी कम हो गया है। पहले पुराने 100 के नोटों की एक गड्डी का वजन 108 ग्राम हुआ करता था। वही 100 की नोट की साइज कम होने से एक गड्डी का वजन करीब 80 ग्राम के आसपास हो गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मुहर देते हुए देवास बैंक नोट प्रेस में प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। आरबीआई के अनुसार इन 100 रु. के नोटों को अगस्त या सितंबर में जारी किया जा सकता है।
नोट में होंगे ये ख़ास फीचर इन नए नोट में सामान्य सुरक्षा फीचर के साथ-साथ लगभग एक दर्जन नए सूक्ष्म सुरक्षा फीचर को भी जोड़ा गया हैं। इन ख़ास फीचर को सिर्फ अल्ट्रावायलेट रोशनी में ही देखा जा सकता है।


