पिता के अंतिम संस्कार में रुक नहीं रहे थे जूनियर एनटीआर के आंसू, फिर छोटे भाई कल्याण ने दी मुखाग्नि
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के पिता नंदमूरी हरिकृष्णा (61) की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हरिकृष्णा की अंतिम यात्रा गुरुवार शाम 4 बजे उनके हैदराबाद जुबली हिल्स स्थित घर से निकली। पिता के अंतिम संस्कार के दौरान जूनियर NTR खुद को संभाल नहीं पा रहे थे। जूनियर एनटीआर के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। वहां मौजूद रिलेटिव उनको संभाल रहे थे। वह इतने बदहवास हो चुके थे कि छोटे भाई कल्याण ने पिता को मुखाग्नि दी।
सड़कों पर लगा था जाम:अंतिम यात्रा में हरिकृष्णा को उनके जीजा और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कंधा दिया।
– हैदराबाद की जिस सड़क से अंतिम यात्रा निकली उसके दोनों ओर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां तक कि सड़कों पर जाम की स्थिति भी देखने को मिली।
– फैन्स अपने चहेते एक्टर की आखिरी झलक पाने के लिए बेताब दिखे। सड़क के दोनों ओर सिर्फ लोग ही लोग नजर आ रहे थे।
– पहले घर पर हुई श्रद्धांजलि सभा में जूनियर एनटीआर के करीबियों के अलावा एक्टर चिरंजीवी और उनके बेटे रामचरण तेजा, वेंकटेश, राणा दग्गुबती और मुकेश ऋषि भी पहुंचे थे।
एक्सीडेंट के दौरान 15 फीट ऊपर उछली थी नंदमूरी की कार
– हरिकृष्णा आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक फैन की शादी में शामिल होने जा रहे थे। तभी बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे ये हादसा हुआ। हादसे में उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
– कार हरिकृष्णा ही चला रहे थे और हादसा नलगोंडा हाईवे पर हुआ। सड़क हादसे में उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
– नंदमूरी की मौत के मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी शिवा कुमार ने बताया कि उनकी कार हवा में 15 फीट ऊपर तक उछल गई थी। उन्होंने सीट बेल्ट नहीं पहना हुआ था, इस वजह से वे उछलकर कार से करीब 20 मीटर दूर जाकर गिरे थे।
– घटना के दौरान टोयोटा कोरोला ड्राइव कर रहे 28 साल के शिवा बाल-बाल बचे। इतना ही नहीं, उनकी कार में मौजूद अन्य चार लोग भी इस एक्सीडेंट में सुरक्षित बचे। क्योंकि नंदमूरी की फार्च्यूनर एक्सीडेंट के बाद उनकी कार से टकराई थी।
– शिवा कहते हैं, “हम पांचों लोग कार में थे और ड्राइव मैं ही कर रहा था। हमारी कार की स्पीड करीब 100 किमी. प्रति घंटे की थी, जबकि दूसरी साइड से फार्च्यूनर बेहद तेजी से चली आ रही थी। मैंने SUV को हवा में उछलते देखा। मैंने तेजी से अपनी कार साइड में की। बावजूद इसके SUV हमारी कार से राइट से टकराई और नीचे गिर गई।
– नंदमूरी हरिकृष्णा ने श्रीकृष्णावतारम्, राम रहीम, दानवीर कर्ण, श्री रमुलैय्या, शिव राम राजू, सीतैय्या और स्वामी जैसी प्रमुख फिल्मों में काम किया था।
![]()


