*👉🏻 हैप्पी संधू मामले में तीन गिरफ्तार, देसी कट्टा, कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 28 जून 2021-(प्रदीप भल्ला)- थाना रामामंडी की पुलिस ने किशनपुरा में गोली लगने से मारे गए हैप्पी संधू नामक व्यक्ति के मामले में तीन आरोपियों को काबू कर एक 315 बोर का देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
जानकारी देते हुए थाना रामामंडी के प्रभारी इंस्पेक्टर सुलखन सिंह बाजवा ने बताया कि 21 जून को उन्हें सूचना मिली थी किशनपुरा निवासी इंदरजीत सिंह,हैप्पी संधू, जिंदा अमृतसर, वरुण, मुकुल व दो तीन अज्ञात व्यक्ति असले के साथ छेड़खानी कर रहे थे कि तभी गोली लगने के कारण हैप्पी संधू की मौत हो गई। जिसके बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। आज एएसआई अजमेर लाल ने सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए आरोपी प्रीत रामगढ़िया पुत्र अवतार सिंह निवासी शिव नगर थाना डिवीजन नंबर आठ, मोहित उर्फ लवली पुत्र इकबाल सिंह निवासी शिवनगर थाना डिवीजन नंबर आठ और दविंदर सिंह उर्फ साबी पुत्र दलीप सिंह निवासी मोहल्ला संतोखपुरा श्री हरगोबिंद पुरा बटाला को गिरफ्तार कर उनके पास से एक देसी कट्टा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।
