*👉🏻 मोबाइल शॉप पर चोरों का धावा, लाखों रुपये का सामान चुराया*
जालंधर,27 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर दो के अंतर्गत आते गोपाल नगर में स्थित एस.ए मोबाइल हाउस को चोरों ने निशाना बना वारदात को अंजाम दिया। जानकारी देते हुए सतिंदर शर्मा पुत्र हरमेश शर्मा निवासी लांबड़ा ने बताया कि वह रात 8:00 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे।
सुबह जब आए तो देखा शटर के ताले टूटे हुए थे। जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले में पड़ी हुई ₹80,000 की नकदी चोरी हो चुकी थी। जांच करने पर पता चला कि चोर दुकान से 200 सामान्य फोन और 40 स्मार्टफोन के साथ लैपटॉप चुरा ले गए।
घटना की शिकायत तुरंत ही थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।